फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर जगमग हुए आशियाने, गुलजार रहा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीपावली पर्व के एक दिन पहले शनिवार को दिन भर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। झालर, मिट्टी के दीये, लाई-चूरा, मिष्ठान, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य दुकानों पर खरीदारी करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शाम के समय चौक में भीड़ को देखते हुए चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। सड़क की पटरियों से लेकर दुकानों के भीतर हर तरफ दीपावली के मेले की भीड़ नजर आई। देर शाम लोगाें के घर रंग-बिरंगी झालर, लाइटें व मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगा गए।
शनिवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। चौक व जीएन रोड इलाके में खरीदारों की सर्वाधिक भीड़ देखी गई। जगह-जगह सजे लाई-चूरा, मिठाई, खिलौने, गट्टे की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

साथ ही गणेश-लक्ष्मी की छोटी-बड़ी मूर्तियां, कपड़े की दुकानों पर भी दिन भर भीड़-भाड़ रही। सर्वाधिक भीड़ मिष्ठान की दुकानों पर उमड़ी। मिष्ठान की दुकानें सड़कों की पटरियों तक टेंट लगाकर बढ़ाई गई थीं।
तरह-तरह के मिष्ठान की लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने ज्यादातर सूखी मिठाइयां ही पसंद की। सुबह से लेकर शाम तक लोगों ने दीपावली का उपहार देने के लिए मिठाइयों की खरीद की।
देर शाम लोगों के घर रोशनी से नहा उठे। रंग-बिरंगी झालरें व टिमटिमाती मोमबत्तियां शहर में एक दिन पूर्व ही दीपावली सा नजारा पेश कर रहे थे। बाजार में मिट्टी दीपों की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए लोगों ने फूलों की भी खरीदारी की। पूजन को लेकर फूलों की बिक्री में तेजी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें