फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मनाई गई सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती

Sun, 01 Nov 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर खुर्शीद क्लब में कुर्मी विकास परिषद की ओर से शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं बाट माप विभाग के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने सपा व कांग्रेस पर निशाना साथा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सरकार बनाने का दिव्य स्वप्न देख रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सांविधानिक संस्थाओं पर हमला कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें साहित्यकार बृजेश कुमार वर्मा, किसान विद्या वर्मा एवं जयराम वर्मा, और चिकित्सा क्षेत्र से अंशिका वर्मा व दिव्यांश वर्मा शामिल थे। समाजसेवी जेपी वर्मा, उद्यमिता में गंगा प्रसाद वर्मा और शिक्षण में रामचेत वर्मा को भी सम्मान मिला।

सीबीएसई हाईस्कूल में 91 फीसदी अंक पाने वाली स्वाति वर्मा और 97 फीसदी अंक हासिल करने वाले नमन चौधरी व अस्मिता वर्मा भी सम्मानित हुईं। इस मौके पर विधायक सीताराम वर्मा, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी, डॉ.आरए वर्मा, डॉ. एसएम वर्मा, राम बहाल वर्मा, विकास वर्मा, संदीप सिंह, पंकज पटेल समेत कुर्मी विकास परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. एमपी सिंह ने सरदार पटेल के जीवन को राष्ट्र की एकता का प्रतीक बताया। पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया पार्क में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। मुख्यमंत्री की ओर से लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार केंद्रों की स्थापना योजना का सजीव प्रसारण आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों में किया गया। इसे छात्र-छात्राओं को दिखाया गया।
विकास भवन सभागार में सीडीओ विनय कुमार सिंह ने कर्मचारियों व अधिकारियों को शपथ दिलाई व श्रद्धांजलि दी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरदार पटेल की जयंती पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें