फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पीएम श्री परिषदीय स्कूलों की सुरक्षा में तैनात होंगे सुरक्षा गार्ड

Thu, 01 Jan 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय चरथई ।-स्रोत विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पीएम श्री परिषदीय स्कूलों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय में दो सुरक्षा गार्ड होंगे, जो शिफ्टवार ड्यूटी करेंगे। मानदेय के रूप में इन गार्डों को 12 हजार रुपये मानदेय भी मिलेगा। तैनाती में पीआरडी जवानों को प्रथम वरीयता मिलेगी।
विज्ञापन

इन जवानों का चयन जिलाधिकारी की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय कमेटी करेगी। गार्डों की तैनाती से स्कूलों में होने वाली चोरियों पर लगाम लगेगी और विकसित संसाधनों की देखरेख भी हो सकेगी। मानदेय के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है।
जिले में 28 पीएम श्री परिषदीय स्कूल संचालित हैं। सरकार इन स्कूलों में बेहतर संसाधन मुहैया कराने का प्रयास कर रही है। अभी तक सबसे बड़ी समस्या स्कूलों में होने वाली चोरी थी। इसके अलावा आपात स्थिति में उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रत्येक विद्यालय में दो के हिसाब से कुल 56 सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। डीसी निर्माण हरिशंकर ने बताया कि अभी चार महीने दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक के लिए कुल 26.88 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। सुरक्षा गार्डों के मानदेय के लिए जिले में प्रति महीने 6.72 रुपये खर्च किए जाएंगे। अभी तक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में ही सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाते थे।
विज्ञापन

छह सदस्यीय समिति करेगी गार्डों का चयन
चयन समिति में जिलाधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सीडीओ उपाध्यक्ष, बीएसए सदस्य सचिव, सहायक वित्त एंव लेखाधिकारी , जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल सदस्य के रूप में समिति में शामिल होंगे।

सराहनीय पहल है सुरक्षा गार्डों की तैनाती का निर्णय काफी सराहनीय पहल है। इससे पीएम श्री स्कूलों में चोरी की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी और संसाधनों की देखरेख में आसानी होगी।
विज्ञापन

-उपेंद्र गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें