शहर के सभी हनुमान मंदिरों में ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कहीं हलवा पूड़ी, कहीं लड्डू का वितरण किया गया। शहर के गभड़िया चौकी, कुड़वार नाका, बस स्टेशन, डाकखाना चौराहा व करौंदिया में मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर के सामने आयोजित प्रसाद वितरण में राहगीरों का जमावड़ा रहा।
लोगों ने बड़ी श्रद्धा व भक्ति के साथ मंदिर में हनुमान जी के दर्शन करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। करौंदिया मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर के पास आयोजित प्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।