फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुल हुई रूट की प्रमुख ट्रेनों की सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। होली का त्योहार बेहद करीब आ गया है। ऐसे में घर वापसी करने वाले लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे रूट की प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। होली के पहले की तारीखों में श्रमजीवी, हिमगिरि, सद्भावना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की सीटें फुल हो चुकी हैं। सुहेलदेव, बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

होली पर घर आने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। इस वजह से रूट की प्रमुख ट्रेनों में होली के पहले की तारीखों में जगह ही नहीं है। बृहस्पतिवार से 29 मार्च के बीच की तारीखों में कई ट्रेनों में जगह भर चुकी है। आनंद विहार से रक्सौल तक जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस में नो रूम है। आनंद विहार से गाजीपुर तक जाने वाली सुहेलदेव सुपर फास्ट एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को 54 से अधिक वेटिंग है। इस ट्रेन में 27 मार्च को नो रूम है और 28 मार्च को 58 से अधिक वेटिंग है।
इंदौर-कामाख्या एक्सप्रेस में 26 मार्च को नो रूम है। जम्मूतवी से वाराणसी के बीच रोज चलने वाली बेगमपुरा सुपर फास्ट एक्सप्रेस में 26 मार्च को 75 वेटिंग, 27 मार्च को नो रूम है। 28 मार्च को बेगमपुरा में 30 से अधिक वेटिंग है। देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ सुपर फास्ट एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को नो रूम है। जम्मूतवी से हावड़ा तक जाने वाली हिमगिरि सुपर फास्ट एक्सप्रेस में 28 मार्च को नो रूम है।
विज्ञापन

जोधपुर से वाराणसी को जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस में 26 व 28 मार्च को नो रूम है। आनंद विहार से सुल्तानपुर को आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस में भी 26 व 28 मार्च को सीटें फुल हैं। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली महामना एक्सप्रेस में 26 मार्च को नो रूम शो कर रहा है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग ग्राफ बढ़ सकता है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि होली को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें