सुल्तानपुर। दीपावली का पर्व बीतने के बाद सुल्तानपुर से होकर महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। आगामी दो दिनों के लिए श्रमजीवी, सद्भावना, तुलसी डाउन एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के स्लीपर कोच फुल हो चुके हैं। इन ट्रेनों में यात्रियों को लंबी वेटिंग का टिकट मिल रहा है।
मंगलवार को सुल्तानपुर से आनंद विहार को जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 65 वेटिंग है। सुल्तानपुर से होकर नई दिल्ली को जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 39 वेटिंग है। इसी दिन वाराणसी से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली महामना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 89 वेटिंग चल रही है। छह नवंबर को मऊ से आनंदविहार को जाने वाली मऊ-आनंदविहार अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 45 वेटिंग चल रही है।
रक्सौल से आनंदविहार जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस के स्लीपर में 39 वेटिंग है। श्रमजीवी अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में इस दिन 46 वेटिंग है। अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक जाने वाली तुलसी डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 61 वेटिंग चल रही है। छह नवंबर को ही दानापुर से अहमदाबाद जाने वाली दानापुर-अहमदाबाद अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 32 वेटिंग है। पटना से साबरमती जाने वाली पटना-साबरमती अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 73 वेटिंग है।
वहीं, सात नवंबर को अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक जाने वाली साकेत डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 55 वेटिंग चल रही है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों में पर्व को लेकर यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। स्लीपर कोच की सीटें फुल हैं। अब वेटिंग चल रही है।