फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छठ पर्व पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में फुल हुई सीटें

Sat, 25 Oct 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बड़ी संख्या में बिहार के लोग रहते हैं। डाला छठ पर्व पर पूजा के लिए लोग बिहार जा रहे हैं। ऐसे में बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। श्रमजीवी, सद्भावना, कोटा-पटना व अन्य ट्रेनों के स्लीपर कोच की सीटें फुल हो गई हैं। त्योहारी सीजन में रोडवेज की बसों से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

देहरादून से हावड़ा को जाने वाली उपासना एक्सप्रेस में रविवार के लिए नो रूम है। यही हाल कोटा-पटना और श्रमजीवी एक्सप्रेस का भी है। हिमगिरि, श्रमजीवी और सद्भावना एक्सप्रेस में सोमवार को भी नो रूम है। शनिवार को रेलवे के आरक्षण केंद्र पर बिहार जाने के लिए तत्काल टिकट लेने आए मिथिलेश पांडेय ने बताया कि वे अपने परिवार को पहले भेज दिए थे। टिकट नहीं मिल रहा है। अब वाराणसी तक रोडवेज से सफर करना पड़ेगा। कुछ ऐसा ही हाल विनोद उपाध्याय, अरविंद सोनी और अनुज कुमार का रहा।
इन लोगों ने बताया कि टिकट नहीं मिलने से मजबूरी में बस से यात्रा करनी पड़ेगी। रेलवे के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक शिवकुमार ने बताया कि बिहार जाने वाली अधिकांश ट्रेनें नो रूम हो गई हैं। तत्काल कोटे से दो-तीन टिकट ही कन्फर्म हो पा रहा है।
विज्ञापन


बलिया और बहराइच जाने वाले यात्रियों की बढ़ी भीड़
रोडवेज की बसों में पिछले चार दिनों से बलिया और बहराइच जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि त्योहारी सीजन में दिल्ली से आने वाले और जाने वाले अधिकांश लोग बस से यात्रा कर रहे हैं। इसके अलावा बलिया, आगरा, लखनऊ और बहराइच की भी सवारियां निकल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें