फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रोडवेज बसों के लिए खोजे नहीं मिल रहे चालक

Fri, 27 Jun 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय डिपो में चालकों की कमी की वजह से निगम की सभी बसें दौड़ नहीं पा रही हैं। चालकों की कमी दूर करने के लिए ब्लॉकवार रोजगार मेला लगाकर भर्ती की जा रही है। बावजूद इसके चालक रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

वजह जो भी हो, लेकिन अब तक लगे सात ब्लॉकों के रोजगार मेले में दो से चार चालक की नियुक्ति हो पा रही है। ऐसे में चालकों की कमी पूरा होने की उम्मीद कम है।
चालकों की कमी से जिले को मिली 20 बसों में से सिर्फ एक ही आ पाई है। बाकी 19 बसें आना बाकी हैं। डिपो में इस समय परिवहन निगम की 82 व 62 अनुबंधित बसें हैं। इन बसों को चलाने के लिए पर्याप्त संख्या में चालक नहीं हैं। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले लगाए गए। अभी तक 56 चालकों को प्रथम दृष्टया भर्ती किया गया है। अभी इनका दूसरा टेस्ट कानपुर में होना है। उसके बाद ही नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन


अभी छह ब्लॉकों में लगना है रोजगार मेला
एआरएम सुरेश चंद्र ने बताया कि ब्लॉक में रोजगार मेला लगने के पूर्व बीडीओ से ग्राम प्रधानों का नंबर लिया जाता है। इसके बाद परिवहन निगम के कर्मी ग्राम प्रधानों से संपर्क करते हैं। चालकों की कमी को पूरा करने के लिए अभी छह ब्लाॅकों में रोजगार मेला लगना है। उम्मीद है कि इसमें अधिक चालक भर्ती होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें