फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पहुंचीं एसडीएम, खत्म हुआ किसानों का आंदोलन

Sun, 18 May 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। लंबित समस्याओं के निस्तारण के लिए आंदोलनरत किसान करीब 24 घंटे बाद मान गए। उपजिलाधिकारी गामिनी सिंगला के ज्ञापन लेने के बाद किसानों का आंदोलन खत्म हो गया। एसडीएम को बुलाने पर अड़े किसानों ने लखनऊ कूच का ऐलान किया था। इससे स्थानीय अफसर सकते में रहे।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (हिंद) के जिलाध्यक्ष कमलेश वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को पुरानी तहसील परिसर में किसानों की पंचायत आयोजित की गई थी। पंचायत स्थल पर किसान ज्ञापन देने के लिए उपजिलाधिकारी गामिनी सिंगला का इंतजार कर रहे थे लेकिन वे नहीं आईं।

तहसीलदार और नायब तहसीलदार को किसानों ने ज्ञापन ही नहीं दिया। बाद में किसान लखनऊ कूच का ऐलान करते हुए सुल्तानपुर की तरफ बढ़े। भदैया कंपोजिट विद्यालय में किसानों ने डेरा डाला तो फिर से अफसर उन्हें मनाने पहुंचे।
विज्ञापन


सीओ लंभुआ और कादीपुर ने भी शुक्रवार रात किसानों को मनाने का प्रयास किया। इसके बावजूद किसान अड़े रहे। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद उपजिलाधिकारी गामिनी सिंगला भदैंया पहुंचीं।

उन्होंने किसानों से बातचीत की। ज्ञापन लिया और उनसे लौट जाने का अनुरोध किया। इस पर किसान मान गए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, महेश मिश्र, अशोक विश्वकर्मा, उमेश गुप्ता, रामदयाल यादव, कृष्ण कुमार सिंह, प्रशांत सिंह सनी, हकीमुल निशा, मीरा भारती, दुर्गावती व हृदयनारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें