सुल्तानपुर। जिले की छह साधन सहकारी समितियों पर मूंग, उड़द, तिल और मूंगफली की खरीद की जाएगी। किसान निर्धारित दाम पर अपना उत्पाद बेच सकेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर बी-पैक्स लोहरामऊ, छतौना, लहिया, भाईं, दूबेपुर और सहकारी संघ शंभूगंज का चयन किया गया है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अंजनी कुमार ने बताया कि मूंगफली 7263, मूंग 8768, उड़द 7800 और तिल का रेट 9846 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। कहा कि किसानों को अपना उत्पाद बेचने में यदि कोई समस्या आती है, तो जिला प्रबंधक पीसीएफ या उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।