फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर फंसी स्कॉर्पियो, हादसा टला

Tue, 22 Sep 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माना मदनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार की देर रात एक स्कॉर्पियों फंस गई। इस दौरान श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। ट्रेन को देखकर वाहन पर सवार लोग नीचे उतरकर ट्रेन के सामने शोर मचाते हुए भागने लगे। ट्रेन चालक ने सामने आते लोगों को देख ट्रेन रोक ली। इससे बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन



सोमवार की रात क्षेत्र के सपा नेता वंशराज सिंह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव प्रचार कर स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। रास्ते में माना मदनपुर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक स्कार्पियो का चक्का फंस गया। वाहन से लोग नीचे उतर कर उसे निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी श्रमजीवी एक्सप्रेस आती दिखी।

 ट्रेन को देखते ही लोग शोर मचाते हुए रेलवे ट्रेक पर हाथ दिखाते हुए दौड़ने लगे। इस दौरान चालक ने लोगों को देख लिया और ट्रेन को रोक दिया।  स्थानीय लोगों की मानें तो शोर शराबे पर कस्थुनी पश्चिम निवासी शिवकुमार पुत्र राम पदारथ मौके पर पहुंचा और ट्रेन को देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें