फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रक से टकराई स्कार्पियो, तीन बरातियों की मौत

Sat, 30 Nov 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज में बृहस्पतिवार देर रात टांडा-बांदा हाईवे पर सुल्तानपुर के बरातियों की स्कार्पियो ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन बरातियों की मौत हो गई। चार घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। इधर, पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जिले के करौंदीकला क्षेत्र के दसगरपारा गांव से बरात बृहस्पतिवार को अमेठी जिले के गौरीगंज के विशुनदासपुर गांव आई थी। देर रात नरेंद्र प्रताप सिंह, रूपक विश्वकर्मा, अमृतेश सिंह, ऋषभ सिंह, प्रदीप सिंह, देव व लक्ष्य स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। गौरीगंज क्षेत्र के टांडा-बांदा हाईवे पर स्टेट बैंक के सामने गलत ढंग से बैक हो रहे ट्रक से स्कार्पियो टकरा गई।

इस हादसे में स्कार्पियो सवार सभी लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने नरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू (45) को मृत घोषित कर दिया। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां रूपक विश्वकर्मा (26) व अमृतेश सिंह (19) ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह जौनपुर जिले के सरायतहा क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी स्कार्पियो मालिक विष्णुकांत दुबे गौरीगंज थाने पहुंचे और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि स्कार्पियो को कब्जे में लिया गया है। चालक ट्रक लेकर भाग गया है। उसका पता लगाया जा रहा है। इधर, करौंदीकला क्षेत्र के दसगरपारा गांव में शुक्रवार की सुबह जैसे ही तीन लोगों की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। देखते ही देखते खुशी पलभर में चित्कार में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें