फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं कम हो रहा सूर्यदेव का ताप

Mon, 22 Jun 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। पुरवा हवा चलने से उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। रविवार को भी लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को आसमान में बादल रहने के साथ ही तापमान में कमी होने का अनुमान है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर आते, आते सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो गए और तेज धूप होने लगी। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप से जनजीवन बेहाल हो गया। इस दौरान बीच-बीच में आसमान में बादल छा जाने से लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से काफी राहत मिलती रही। बादल छंटते ही फिर से लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ा।दिन भर हुई भीषण गर्मी से तापमान में इजाफा हो गया। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान   37.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 40.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.0डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्घि दर्ज की गई। मौसम में आर्द्रता (नमी) 74-34 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 8.5 किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में बादल रहने और तापमान कमी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें