फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर गोपालदास पुल धंसा, बढ़ी दुर्घटना की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के बस स्टेशन के पास सुल्तानपुर-प्रयागराज मार्ग पर स्थिह्म् गोपालदास का पुल धंस गया है। करीब एक पखवारे पहले पुल धंसने पर पीडब्ल्यूडी ने मिट्टी व गिट्टी डालकर उसे दुरुस्त करने की कोशिश की थी लेकिन बारिश में पुल फिर बैठ गया है। पुल बैठने से प्रमुख मार्ग पर दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर के बस स्टेशन से होकर निकलने वाले सुल्तानपुर-प्रयागराज मार्ग पर स्थित गोपालदास का पुल करीब एक पखवारे पहले अचानक धंस गया था। सूचना पर लोक निर्माण विभाग ने आनन-फानन में पुल पर ऊपर से मिट्टी व गिट्टी डालकर उसे दुरुस्त करने की कोशिश की थी।
जिले में लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश के दौरान पुल पर डाली गई मिट्टी व गिट्टी समेत पुल फिर बैठने लगा है। मिट्टी व गिट्टी से पुल पर दलदल हो गया है। इसी पुल से होकर सुल्तानपुर-प्रयागराज मार्ग को पयागीपुर तक फोरलेन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्षों पुराने पुल के धंसने से मार्ग पर दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। पुल से भारी वाहन के गुजरने पर हादसे की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता का कहना है कि पुल पर नजर रखी गई है। स्थिति को देखते हुए पुल की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें