फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बदलेगा विद्यालयों का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन का समय शुक्रवार से बदल जाएगा। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक विद्यालय संचालित होंगे। इसके पूर्व सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक विद्यालय संचालित होते रहे हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के अनुसार सुबह नौ बजे से विद्यालय संचालन के 15 मिनट प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके बाद शिक्षण अवधि शुरू होगी। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कालांश 40 मिनट का होगा। प्रत्येक कालांश में शिक्षकों की ओर से अपने विषय से जुड़ाव के लिए सकारात्मक वातावरण का निर्माण किए जाने का निर्देश दिया गया है। कोरोना की वजह से हुए लर्निंग गैप को दूर करने के लिए शिक्षकों को और अधिक प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। एसआरजी व एआरपी को विद्यालय में शिक्षण अधिगम स्तर बढ़ाने के लिए हो रहे प्रयासों में अपना योगदान देने का निर्देश दिया गया है। शिक्षण से संबंधित अत्याधुनिक जानकारियां अकादमिक रिसोर्स पर्सन की ओर से शिक्षकों को समय-समय पर दी जानी है। बीएसए दीवान सिंह यादव के मुताबिक शीत ऋतु के प्रारंभ होने के चलते एक अक्तूबर से शासन के निर्देशानुसार विद्यालय संचालन सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक होना है। सभी शिक्षकों को बदले समय के अनुसार विद्यालय संचालन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें