फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं और माताओं को बताए स्वच्छता के फायदे

विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय चंद्रनगर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दूबेपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय चंद्रनगर में मंगलवार को मीना के जन्मदिवस पर पोषण व कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला विशेषज्ञों ने छात्राओं और उनकी माताओं को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। केएनआईपीएसएस से आईं छात्राओं ने संतुलित आहार के बारे में बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. किरन प्रभाकर रिबेलो ने छात्राओं और उनकी माताओं को कैंसर के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 से 35 वर्ष में स्तन कैंसर की संभावना कम होती है जबकि 40 के बाद बढ़ जाती है। केएनआईपीएसएस से आईं छात्राओं ने पोषण व संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी। डॉ. सरिता ने महिलाओं व बालिकाओं को भोजन में आयरन और कैल्शियम का विशेष ध्यान देने के लिए कहा। विज्ञान शिक्षिका डॉ. पल्लवी तिवारी ने अपनी पुस्तक ‘वुमेन राइजिंग पॉवर आफ इंडिया’ के साथ सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। अंत में केक काटकर विद्यार्थियों में टॉफी, बिस्किट, कॉपी व पेंसिल का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें