फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एसडीपीआई के सदस्य को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। देश भर में पीएफआई के खिलाफ चल रही जांच और सदस्यों कीगिरफ्तारी के बीच मंगलवार को जिले की पुलिस ने इंटेलीजेंस से मिले इनपुट के आधार पर इटकौली गांव में एसडीपीआई से जुड़े काजी शहाबुद्दीन के घर पर छापा मार दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज क्षेत्र के इटकौली गांव निवासी काजी शहाबुद्दीन (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) का सदस्य है। पीएफआई के सदस्यों की हो रही गिरफ्तारी के दौरान इंटेलीजेंस से पुलिस को काजी शहाबुद्दीन के बारे में इनपुट मिला था। इसी आधार पर मंगलवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस टीम के साथ काजी शहाबुद्दीन के घर पर छापा मार दिया। पुलिस के अनुसार उसके घर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली। उसके बाद पुलिस शहाबुद्दीन को थाने ले गई। गोसाईंगंज प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि काजी शहाबुद्दीन एसडीपीआई का सदस्य है। उससे पूछताछ की जा रही है। एसडीपीआई को पीएफआई से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें