फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 दिन बाद विद्यालयों में लौटी रौनक

विज्ञापन
श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में स्कूल खुलने के बाद पहुंचे बच्चे। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लगभग 40 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयों के द्वार विद्यार्थियों के लिए खुल गए। छात्र-छात्राओं की चहलकदमी से विद्यालयों में रौनक लौट आई। पहले दिन अधिकांश विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए दिए गए गृहकार्य चेक किए गए। प्रवेश प्रक्रिया भी विद्यालयों में जारी रही। कुछ विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ देखी गई वहीं कुछ में नाममात्र विद्यार्थी ही पहुंचे। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों व कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमीट्रिक के माध्यम से ली गई। सभी 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में उपस्थिति के लिए बायोमीट्रिक की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

अखंडनगर क्षेत्र के श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के 7560 बच्चों में से लगभग 85 फीसदी विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी 137 शिक्षक व कर्मचारी भी ग्रीष्मावकाश के बाद खुले विद्यालय के पहले दिन उपस्थित हुए। विद्यालय सुबह सात से दोपहर एक बजे तक संचालित हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को यूपी बोर्ड परीक्षा में अपने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों से प्रेरणा लेने की बात कही गई।
कादीपुर कस्बे में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पहले दिन बालिकाओं में स्कूल खुलने की खुशी देखी गई। काफी बच्चे स्कूल समय से पूर्व विद्यालय पहुंच गए थे। प्रधानाचार्य दिवाकर वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों में स्कूल खुलने को लेकर उत्साह देखा गया। उन्होंने सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को अध्ययन-अध्यापन पर पूरा मन लगाकर काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें