फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बुरा हाल, पसीने से तर-बतर नौनिहाल

विज्ञापन
मोतिगरपुर के कंपोजिट विद्यालय छेदुवारी में विद्युत कटौती से बंद पड़ा पंखा। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बिजली संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बिजली कटौती से हर वर्ग बेहाल है। इसका खामियाजा परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को भी झेलना पड़ रहा है। स्कूलों में जहां बिजली के संसाधन हैं और जहां नहीं हैं, सबका एक जैसा हाल है। परिषदीय विद्यालयों में जहां विद्युत उपकरण लगे हैं वहां भी बिजली नहीं आने से बच्चे गर्मी से बेहाल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। भीषण गर्मी की वजह से बच्चे पसीने से तर-बतर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में बच्चे बीमार भी हो रहे हैं। अमर उजाला ने शनिवार को परिषदीय स्कूलों का जायजा लिया तो हालत काफी खराब नजर आए। पता चला कि कूरेभार क्षेत्र के 21 विद्यालयों का विद्युतीकरण ही नहीं हुआ है। कुड़वार के आठ विद्यालयों का यही हाल है। मोतिगरपुर के प्राथमिक विद्यालय मलवा में भी विद्युतीकरण नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें