फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे

Wed, 08 Jul 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेतरतीब टेम्पो और सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण से बुधवार की दोपहर सिविल लाइन क्षेत्र के स्कूलों के बच्चे करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। जाम खुलवाने के लिए न तो स्कूल प्रशासन ने जहमत उठाई और न ही जिला प्रशासन ने।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन इलाके में केएनआईसीई, टाइनी टॉट्स, गुरुचरन और स्टेला मारिस कान्वेंट स्कूल है। स्कूल के समीप लालडिग्गी, एमजीएस चौराहा तक टेम्पो वाले सड़क किनारे वाहनों को बेतरतीब खड़ा कर देते हैं। रही-सही कसर सड़क किनारे खुली चाय व पान की दुकानदार पूरी कर देते हैं। दुकानदारों ने सड़क की पटरियों परत ग्राहकों के बैठने के लिए मेज लगाकर कब्जा कर लिया है।

बुधवार को दोपहर सवा एक बजे तकरीबन चारों स्कूलों की छुट्टियां हुईं। बच्चे साइकिल अथवा पैदल घर जाने के लिए स्कूलों से निकले थे। एमजीएस चौराहे पर ऐसा जाम लगा कि बच्चे लाल डिग्गी से लेकर सिविल लाइन में करीब दो घंटे तक फंसे रहे। हैरत की बात यह रही कि बच्चों को जाम से निजात दिलाने के लिए एक भी स्कूल के प्रशासनिक कर्मचारी वहां नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब कई अभिभावकों ने जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों तक के मोबाइल फोन मिलाया लेकिन किसी भी अधिकारी ने एक भी पुलिस कर्मी को जाम में फंसे बच्चों को निकालने के लिए नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें