फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद भी खुला मिला निजी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शासन व जिला प्रशासन के निर्देश की अवहेलना निजी स्कूल के प्रधानाचार्य व प्रबंधक को भारी पड़ी। डीआईओएस के निरीक्षण में अवकाश के बावजूद स्कूल में शिक्षण कार्य तथा हाईस्कूल तक की मान्यता पर इंटर तक की कक्षाएं संचालित मिलीं।
विज्ञापन

मनमानी से नाराज डीआईओएस ने स्कूल प्रशासन को नोटिस देकर सात दिन में जवाब देने तथा संतुष्ट नहीं होेने पर विभागीय कार्रवाई के साथ ही बोर्ड को मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति भेजने की चेतावनी दी है।
शासन के निर्देश पर भीषण ठंड व कोहरे को देखते हुए डीएम अरुण कुमार ने स्कूलों में 23 व 24 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। अवकाश के बावजूद गौरीगंज तहसील के संभावा गांव में जगन्नाथ यादव लखपती देवी आइडियल इंटर कॉलेज में सोमवार को शिक्षण कार्य चलने की सूचना डीआईओएस को मिली।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासन-प्रशासन के निर्देेशों की अवहेलना करते हुए स्कूल में शिक्षण कार्य चलता मिला। और तो और हाईस्कूल तक की मान्यता होने के बावजूद इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित मिलीं।
प्रबंधक व प्रधानाचार्य की मनमानी से नाराज डीआईओएस ने स्कूल में तत्काल अवकाश कराते हुए प्रबंधक व प्रधानाचार्य को नोटिस जारी की है। नोटिस में निर्देशों की अवहेलना करने के साथ ही बिना मान्यता इंटर की कक्षाएं संचालित करने के संबंध में सात दिन में जवाब देने को कहा गया है।
डीआईओएस ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर केस दर्ज करवाने के साथ मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति बोर्ड को भेजने की चेतावनी दी है। डीआईओएस की कार्रवाई से स्कूल कॉलेज संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें