फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मिट्टी हटाते समय गिरी स्कूल की चारदीवारी, मजदूर की मौत

Wed, 20 May 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दोस्तपुर के प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा के पास मृतक के परिजनों समझाती एसडीएम कादीपुर। स्रोत-ग्राम
विज्ञापन
दोस्तपुर। प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा में मंगलवार सुबह मिट्टी का ढेर हटाते समय स्कूल की जर्जर दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर स्थानीय गांव निवासी मजदूर समारू (41) की मौत हो गई। वहीं उनका भतीजा खुशीराम (29) व उसकी पत्नी रीमा देवी (28) घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को दोस्तपुर सीएचसी पहुंचाया,जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार समारू का घर विद्यालय की बाउंड्री से सटा है। उनके भतीजे खुशीराम ने स्कूल की बाउंड्री के किनारे मिट्टी गिरवाई थी। जेसीबी से मिट्टी घर में भरवाने के बाद खुशीराम अपनी पत्नी रीमा व चाचा समारू के साथ मंगलवार सुबह बची हुई मिट्टी को बाउंड्रीवाल के किनारे से हटा रहे थे। तभी विद्यालय की जर्जर चहारदीवारी अचानक ढह गई और वह तीनों उस मलबे में दब गए।
ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे खुशीराम, उनकी पत्नी रीमा व चाचा समारू को बाहर निकाला। घायलों को दोस्तपुर सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने समारू को मृत घोषित कर दिया। एसडीएम कादीपुर मंजुल मयंक घटनास्थल पहुंचीं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने बताया कि स्कूल की जर्जर बाउंड्रीवॉल के संबंध में अधिकारियों को काफी पहले लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हादसे में स्कूल के किसी भी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दोस्तपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक समारू चेन्नई में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पांच संतानें हैं। 20 दिन पहले समारू ने चेन्नई से घर आकर अपनी बड़ी पुत्री पूजा (26) का विवाह किया था। उनके घर पर पत्नी सरोजा, जुड़वा बेटे रामू और श्यामू (15), पुत्री रूपा (19) व रूमा (15) हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने बताया कि समारू को बुधवार को वापस जाना था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें