फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीफे के आवेदन 31 तक

Thu, 18 Jun 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों में चल रही गर्मी की छुट्टियों के दौरान शासन ने छात्रों को दी जानी वाली छात्रवृत्ति के आवेदन मांग लिए थे। शासन ने आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की थी। आदेश पहुंचते ही समाज कल्याण विभाग के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी भी परेशान हो गए थे। विद्यालयों में छुट्टी की वजह से छात्रवृत्ति के एक भी आवेदन नहीं आए।
विज्ञापन


इस जानकारी पर शासन को अपने निर्णय में बदलाव करना पड़ा। शासन ने दशमोत्तर एवं पूर्व दशम के कक्षा नौ व 10 के छात्रों की छात्रवृत्ति एवं प्रतिपूर्ति के आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यालयों से छात्रवृत्ति एवं प्रतिपूर्ति के आवेदन 31 जुलाई तक मांगे गए हैं।
समाज कल्याण विभाग को आदेश भेजते हुए शासन ने इसे शिक्षा विभाग व विद्यालयों को पहुंचाने एवं अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। हालांकि अभी शासन से जारी अंतिम तिथि में फिर परिवर्तन की उम्मीद बनी है। सूत्रों की मानें तो जुलाई माह में सभी छात्र आवेदन नहीं कर सकेंगे। इसे देखते हुए शासन को फिर तारीख बढ़ानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें