फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा जबरदस्त उत्साह

Sun, 13 Nov 2016 10:39 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
वजीफे की हुई परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को जिले के निजी स्कूल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 582 परीक्षार्थी शामिल हुए। छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में स्कूल के शिक्षक व स्टाफ सुबह से ही लगे रहे।  
विज्ञापन



अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी की स्मृति में लगातार तीसरे वर्ष रविवार को छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा शहर से सटे महुअरिया स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में कराई गई। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह आठ बजे से ही केंद्र के बाहर परीक्षार्थी एकत्र होने लगे। सुबह साढ़े नौ बजे तक केंद्र पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की भीड़ जुट गई। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट के बाहर मास्टर सिटिंग प्लान लगाया गया था। भीड़ ज्यादा होने से परीक्षा केंद्र लगे मास्टर सिटिंग प्लान में परीक्षार्थी एवं उनके अभिभावक रोल नंबर एवं परीक्षा कक्ष ढूंढने में लगे रहे।

रोल नंबर और सिटिंग प्लान देखकर परीक्षार्थी कतारबद्ध होकर परीक्षा कक्ष में गए।  परीक्षार्थियों के सहयोग में कॉलेज के शिक्षक लगे रहे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के पूर्व मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और आईडी की जांच की गई। परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावकों ने कहा कि यह परीक्षा स्टूडेंट्स के बेहतर भविष्य की पथप्रदर्शक एवं आर्थिक रूप से सहायक साबित होगी। इससे सफल प्रतिभागियों को आगे की शिक्षा हासिल करने में मदद मिलगी।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति परीक्षा में 582 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्रवृत्ति के इम्तिहान में कक्षा नौ, 10, 11 और 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के लिए अलग-अलग श्रेणी बनाई गई थी। निर्धारित समय पर परीक्षा  शुरू हुई। प्रतिभागियों का कहना था कि ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित छात्रवृति परीक्षा में हिस्सा लेने का एक अच्छा अनुभव रहा है। परीक्षा में सफल होने पर उनका उत्साह बढ़ेगा और उनके कदम आगे की ओर बढ़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें