फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 

Fri, 03 Nov 2017 10:32 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
वजीफा की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 पांच नवंबर, रविवार को होगी। लखनऊ के अलावा गोंडा, फैजाबाद व सुल्तानपुर में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी। प्रतिभागियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। डेढ़ घंटे की परीक्षा में हर छात्र को अपने स्कूल का आईकार्ड, छात्रवृत्ति परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर आना जरूरी है। प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी अपने साथ पेन और पेंसिल ला सकते हैं।
विज्ञापन


पांच नवंबर रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 की सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा देंगे। इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी। इससे पहले 29 अक्तूबर को पहले चरण की परीक्षा 39 शहरों के 40 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें