फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जलाभिषेक को उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Sun, 24 Jul 2016 10:09 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
होगी शिव की आराधना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जप, तप व व्रत के पवित्र मास सावन के पहले सोमवार पर पूजा-अर्चना और शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर समेत ग्रामीण अंचलों के शिव मंदिरों में शिवभक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ेगा। धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन को लेकर देवालयों की साज-सज्जा और पूजन की व्यवस्था में रविवार को दिन भर लोग व्यस्त रहे।
विज्ञापन


घरों में भी महिलाओं ने पूजन-अर्चन की तैयारी को लेकर बाजार में पूजन सामग्रियों की खरीदारी की। रविवार को कांवरियों का समूह शहर के करौंदिया स्थित शिव मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद जलाभिषेक करने के लिए बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हो गया।

इस बार सावन मास का पहला सोमवार 25 जुलाई को पड़ रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी शिवभक्तों में भोले-भंडारी की पूजा-अर्चना को लेकर काफी उत्साह है। सावन मास में कई तरह के धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। जप, तप और व्रत के सावन मास में शिवालयों की शोभा देखने लायक रहती है। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में रविवार को पूजन-अर्चन की तैयारी को लेकर लोगों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन


शहर के सीताकुंड स्थित शिव मंदिर के अलावा कल्पवृक्ष (पारिजात वृक्ष), शाहगंज चौराहा स्थित शिव मंदिर, विनोबापुरी, दरियापुर, नवीपुर, पंचरास्ता, करौंदिया, निरालानगर, शास्त्रीनगर व ग्रामीण इलाकों के शिव मंदिरों की सजावट में रविवार को दिन भर शिवभक्त जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें