जिले के पांच इंटर कॉलेजों को काली सूची से बाहर कर दिया गया है। ब्लैक लिस्टेड पांचों इंटर कॉलेजों ने डिबार की पांच साल की अवधि पूरी कर ली है। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने इन कॉलेजों को डिबार से मुक्त कर दिया है।
जिले के आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताजुद्दीनपुर, त्रिभुवन सिंह हरिहर सिंह इंटर कॉलेज पलिया गोलपुर, पटवा आदर्श इंटर कॉलेज रजवाडे रामपुर, पं. जुग्गीलाल इंटर कॉलेज मुइली एवं गिरिजा देवी इंटर कॉलेज मुइली जयसिंहपुर को 2011 में परीक्षा में अनियमितता के आरोप में पांच साल के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था।
पांच साल की अवधि पूरी होने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने इंटर कॉलेजों को काली सूची से मुक्त कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के परीक्षा प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि डिबार से मुक्त हुए पांचों कॉलेज 2017 में परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।