फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में सौरभ ने मारी बाजी

Sun, 29 Nov 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला विज्ञान क्लब की ओर से शनिवार को महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विवेकानंद नगर के छात्र सौरभ त्रिपाठी ने प्रथम स्थान हासिल किया। केएनआईसी करौंदिया के अभिषेक द्विवेदी दूसरे और एसके प्रेसिडेंसी पब्लिक स्कूल के अहमद रजा तीसरे स्थान पर रहे। इसमें 25 विद्यालयों के करीब 350 छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह के निर्देश पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यार्थियों को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. विनोद कुमार सिंह ने प्रयोगात्मक विज्ञान का महत्व बताया। डॉ. संदीप निगम ने भारतीय वैज्ञानिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों के मॉडलों की सराहना की। प्रतियोगिता में अंश दिनेश गुप्ता और राजकीय हाईस्कूल इस्माइलपुर के सत्यम को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेताओं को क्रमशः पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। निर्णायक मंडल में डॉ. संदीप निगम और शिशिर श्रीवास्तव शामिल रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य महेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें