फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किशोरी व युवक ने शरीर पर छिड़का ज्वलनशील पदार्थ, झुलसे

Sat, 31 Oct 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। एक गांव में शनिवार देर शाम कहासुनी के बाद एक किशोरी और युवक ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया। बगल जल रहे दीपक से उनके शरीर में आग लग गई। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को सीएचसी पीपी कमैचा से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता के आरोप के मुताबिक उनकी पुत्री (14) की गांव के ही एक युवक (25) से मोबाइल पर बातचीत होती थी। शनिवार दोपहर आरोपी युवक उनकी पुत्री को बहला अपने साथ लेकर चला गया। आरोपी के साथ जाने के बाद भी उनकी पुत्री का पता नहीं लग सका। इसी बीच देर शाम करीब सात बजे उनकी पुत्री के झुलसने की जानकारी मिली।
वह सीएचसी पहुंचे। आरोपी युवक व उनकी पुत्री गंभीर रूप से झुलसे मिले। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक किशोरी युवक के घर पर पहुंची थी। वहां दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान बात बढ़ गई। शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर दोनों ने आग लगा लिया। पीपी कमैचा सीएचसी के चिकित्सक डाॅ. एसएन विश्वकर्मा ने बताया कि किशोरी 40 और युवक 30 प्रतिशत झुलसा है। दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह ने बताया कि देर शाम 06:30 बजे विवाद की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। वहां पर पता चला कि दोनों ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया था। इसी बीच बगल जल रहे दीपक की चपेट में आने से आग लग गई। दोनों को बचाने में एक पुलिस कर्मी भी झुलस गया। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें