तिकोनिया पार्क में संत गाडगे मिशन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता। स्रोत-सोशल
सुल्तानपुर। शहर के तिकोनिया पार्क में अखिल भारतीय संत गाडगे मिशन की ओर से रविवार को संत गाडगे जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में दौरान वक्ताओं ने अपने विचार रखे और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चिंतामणि ने संत गाडगे, डॉ. भीमराव आंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। आयोजनकर्ता पन्नेलाल, सुनील कनौजिया व महामंत्री सुभाष चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्थापक बृजलाल बौद्धाचार्य व संरक्षक रामकिशोर कनौजिया ने बुद्ध वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अनूप संडा, प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर कनौजिया व अच्छेलाल कनौजिया ने संबोधित किया। नंदिनी बौद्ध ने गीत के माध्यम से समाज की एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया, जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद, राजेश कुमार कनौजिया, विजय भास्कर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।