फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पंखे से लटकता मिला सफाई कर्मी का बेटा, मौत

Sat, 06 Jun 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। कोतवाली देहात के पखरौली गांव में बृहस्पतिवार की रात सफाईकर्मी के बेटे राघवेंद्र कुमार (24) का शव घर में पंखे के हुक में गमछे के सहारे लटकता मिला। पखरौली गांव निवासी राम किशोर सफाई कर्मी हैं। उनके तीन बेटे हैं।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक उनका छोटा बेटा राघवेंद्र कुमार रात को बिना खाना खाए कमरे में चला गया। देर रात तक लोग भोजन के लिए उसका इंतजार करते रहे। बुलाने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। परिजनों ने दरवाजा खोला तो दृश्य देखकर दंग रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राघवेंद्र को पंखे के हुक में बंधे गमछे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। राघवेंद्र अभी अविवाहित थे। उनके दो भाई अमित व सुमित हैं। कोतवाली देहात थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक अर्धनग्न अवस्था में लटका मिला है। उसने अंडरवियर पहन रखा था। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें