फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों से लिए मिठाइयों के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा के निर्देश पर जनपद में मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने रामलीला मैदान स्थित मिठाई की दो दुकानों एवं अंतू रोड स्थित एक दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मिठाइयों के नमूने लिए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इन नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह व सिद्धार्थ कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें