फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार देगी जीवन रक्षा पदक पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भारत सरकार ने दैवीय आपदा व अन्य दुर्घटनाओं में व्यक्ति/व्यक्तियों की जान बचाने वालों को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय व प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से दिए गए निर्देश के बाद पंचायतीराज विभाग ने जिले में ऐसे लोगों को चिह्नित कर निर्धारित श्रेणियों में किए गए कार्यों के उल्लेख के साथ 30 जून तक सूचना मांगी है। डीपीआरओ ने सूची तैयार करने की जिम्मेदारी संबंधित ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को सौंपी है।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पानी में डूबने, आग लगने, बिजली करंट, भूस्खलन, खदान में हुए हादसों तथा जानवरों के हमले जैसी दुर्घटना में लोगों की जान बचाने का सराहनीय कार्य करने वालों को तीन श्रेणियों में रक्षा पदक देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया है। भारत सरकार के निर्देश पर प्रदेश में ऐसे लोगों को सूचीबद्ध करने की जिम्मेदारी राहत एवं बचाव विभाग को सौंपी गई है।
शासन के निर्देश पर राहत आयुक्त ने पंचायतीराज विभाग को पत्र भेजकर जिले के ऐसे लोगों को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। आयुक्त ने ऐसे लोगों को चिह्नित करने के साथ ही पुरस्कार देने की संस्तुतियों को उक्त पत्र के साथ संलग्न प्रारूप में एक प्रशस्ति पत्र (व्यक्ति की ओर से किए गए कार्यों का अधिकतम 250 शब्द का उल्लेख कर) समेत सूचना 30 जून तक हर हाल में राहत आयुक्त कार्यालय को विभागीय ई-मेल/हार्ड कॉपी में उपलब्ध कराने को कहा है। पत्र मिलने के बाद डीपीआरओ देवेंद्र सिंह ने जिले के सभी एडीओ पंचायत को आयुक्त की ओर से भेजे गए प्रारूप/निर्देश के साथ पत्र भेजकर सूचना संकलित कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

राहत आयुक्त की ओर से डीपीआरओ को भेजे गए पत्र में पदक के लिए तीन श्रेणी विभाजित की गई हैं। डीपीआरओ ने बताया कि पहला सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, दूसरा उत्तम जीवन रक्षा पदक और तीसरा जीवन रक्षा पदक होगा। व्यक्तियों की ओर से किए गए बचाव कार्य की गंभीरता के अनुरूप एडीओ पंचायत की ओर से श्रेणीवार लोगों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें