फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: उपचुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेगी समाजवादी पार्टी

Mon, 14 Oct 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबो​धित करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष।
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। राज्यसभा चुनाव में सपा के साथ विश्वासघात कर क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के विरुद्ध पार्टी की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष भाजपा का होने से कार्रवाई में विलंब हो रहा है। विधायकों के विरुद्ध सारे रिकॉर्ड एकत्र कर पार्टी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


रविवार को कस्बे में पूर्व विधायक भगेलूराम के आवास पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के उपचुनाव में पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। अभी तक छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। जिस विधानसभा क्षेत्र में जो पार्टी मजबूत होगी, वहां से उसके प्रत्याशी को चुनाव में उतारा जाएगा। सपा-कांग्रेस के गठबंधन में आई दरार को उन्होंने विपक्षियों का भ्रामक प्रचार बताया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, पूर्व विधायक भगेलूराम, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सूर्यलाल यादव, सीताराम यादव, राकेश रंजन, सुनील कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें