सुल्तानपुर। निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए जिले में कार्यरत 70 अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का कार्यकाल मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इनका कार्यकाल 31 मार्च 2024 को समाप्त हो गया था।
बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत स्थापित न्याय पंचायत संसाधन केंद्रों एवं ब्लॉक संसाधन केंद्रों के पुनर्गठन के लिए जारी किए शासनादेश के तहत एआरपी का कार्यकाल बढ़ाया गया है। बताया कि 31 मार्च 2025 को जिन एआरपी का कार्यकाल तीन वर्ष या इससे अधिक हो जाएगा, उन एआरपी का कार्यकाल स्वतः समाप्त हो जाएगा। संवाद