सुल्तानपुर। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट नीरज कुमार श्रीवास्तव की अदालत में बृहस्पतिवार को तीन थाने के अलग-अलग मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जिनकी रिमांड स्वीकार करते हुए अदालत ने जेल भेजने का आदेश दिया है।
चांदा थाने के एक गांव निवासी आरोपी पवन उपाध्याय के खिलाफ बीते 23 जून को पीड़िता के पिता ने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। एक अन्य मामले में कादीपुर थाने के एक गांव निवासी आरोपी सूरज कुमार और चंदन के खिलाफ पीड़िता के पिता ने 30 मई को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोपी सूरज को गिरफ्तार करते हुए अदालत में पेश किया गया।
वहीं, हलियापुर थाने के एक गांव निवासी विकास सरोज के खिलाफ 27 जून को पीड़िता की मां ने दुष्कर्म सहित अन्य आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। तीनों मामलों में अदालत ने आरोपियों की रिमांड स्वीकृत कर जेल भेजने का आदेश दिया है।