फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक के शिक्षकों को अब पेरोल मॉड्यूल से निर्गत होगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों व प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को अब मानव संपदा पोर्टल के पेरोल मॉड्यूल से वेतन निर्गत होगा।
विज्ञापन

बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर मानव संपदा पोर्टल पर ई-कुबेर आईडी, पैन नंबर, बैंक खाता संख्या दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों का वेतन मानव संपदा पोर्टल पर पेरोल मॉड्यूल के माध्यम से ऑनलाइन हस्तांतरित करने की कार्यवाही 31 मार्च तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया है।
यह भी कहा गया है कि जहां इसका अनुपालन नहीं होगा, वहां के कर्मियों के वेतन आहरण पर रोक भी लग जाएगी। इसके लिए सबसे पहले ओटीपी के रूप में सभी वेतनभोगी कर्मियों के वेतन संबंधी विवरण, ई-कुबेर आईडी, पैन नंबर, बैंक खाता संख्या मानव संपदा पोर्टल पर एड किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यालय स्तर से प्रपत्र-9 ऑनलाइन ही पोर्टल पर बीआरसी कार्यालय को माह की 22 तारीख तक भेजा जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर से पोर्टल पर लॉगिन करते हुए माह की 25 तारीख तक वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के लॉगिन पर भेजा जाएगा।
वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) स्तर से लॉगिन से उक्त वेतन बिल परीक्षण व यथा आवश्यक संशोधन करते-करते हुए सीएसवी फाइल जनरेट कर मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही ट्रेजरी को यूपी कोष/डीडीओ पोर्टल को भेजा जाएगा। ट्रेजरी से वेतन शिक्षकों-शिक्षणेत्तर कर्मियों के बैंक खातों में पहुंच जाएगा।
नया खाता नंबर दिया तो रुकेगा वेतन
सभी कर्मियों को वेतन संबंधी विवरण जैसे ई-कुबेर आईडी, पैन नंबर एवं खाता संख्या अत्यंत सावधानी से परीक्षण कर ही भरना होगा। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर ट्रेजरी स्तर से आपत्ति लगने पर वेतन बाधित हो जाएगा।
सभी कर्मियों को पेरोल मॉड्यूल पर वही खाता नंबर भरना होगा, जिस खाते में उनकी अब तक सैलरी आती रही है। उससे भिन्न खाता भरने पर वेतन आहरण पर रोक लगा दी जाएगी।
सावधानीपूर्वक भरें डाटा
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उनके क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों के मानव संपदा पोर्टल पर भरे जाने वाले वेतन संबंधी डाटा को सावधानी पूर्वक भरवाएं। ताकि वेतन आहरण में कोई दिक्कत न हो। यह प्रक्रिया 31 मार्च तक पूर्ण की जानी है।
विज्ञापन

- दीवान सिंह यादव, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें