फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का सालाना उर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ख्वाजा गरीब नवाज का सालाना उर्स बंधुआकलां में धूमधाम से मनाया गया। मौलाना सैय्यद मेराज अशरफ ने तिलावते कुरान पाक से कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हजरत अल्लामा मौलाना सैयद अशरफ जायसी ने ख्वाजा साहब के करामात पर रोशनी डाली।
विज्ञापन

हजरत मौलाना सैयद जमाल अशरफी जायसी ने बताया कि ख्वाजा के दरबार में न कोई जात-पांत है, न कोई धर्म है। वहां उनके दरबार में सब एक बराबर हैं। उनके दरबार में भी मन्नतें मांगी जाती हैं, पूरी होती हैं। मौलाना मोहम्मद अहमद वारसी जामिया अरबिया खैराबाद, हजरत अल्लामा मौलाना अहमद, मंजूर अहमद किबला जामे अरबिया, मुफ्ती अहमद रजा, मौलाना अमानुल्लाह खान, मौलाना इश्तियाक आलम ने ख्वाजा गरीब नवाज की शख्सियत पर रोशनी डाली।
इस कार्यक्रम में मनकबती मुकाबले में अव्वल आने वाली अंजुमन दीवाने गरीब नवाज को गरीब नवाज अवॉर्ड और एक साइकिल इनाम दी गई। उर्स में हाजी जाहिद हुसैन साहब फारुकी, हाफिज रिजवान उल्ला अजहरी, मौलाना हाफिज हैदर अली, अब्दुल हमीद, मोहम्मद अनीस फारुकी, खुर्शीद अहमद फारुकी, अफरोज सिद्दीकी, वारिस अली, नज्जन अंसारी, इरफान मिस्त्री, गुड्डू सब्बाग, मुन्ना, मेराज, गुलशेर, मदनी बाबा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उर्स के आयोजक मौलाना मोहम्मद इब्राहिम साहब व गौहर अली सिद्दीकी ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें