फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा चार घंटे लेट रही साकेत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लोकमान्य तिलक से अयोध्या को जाने वाली साकेत अप एक्सप्रेस का संचालन रविवार को तय समय से करीब सवा चार घंटे की देरी से किया गया। सुहेलदेव सुपर फास्ट, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनों का संचालन तय समय से कई घंटे की देरी से किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली हावड़ा-अमृतसर अप एक्सप्रेस का संचालन रविवार को तय समय से करीब सवा घंटे की देरी से किया गया। माल्दाटाउन से दिल्ली तक जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे लेट रही।
आनंदविहार से गाजीपुर को जाने वाली सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब सवा घंटे की देरी से किया गया। अमृतसर से हावड़ा तक जाने वाली अमृतसर-हावड़ा डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब पौने दो घंटे की देरी से रवाना की गई।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक से अयोध्या को जाने वाली साकेत अप एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब सवा चार घंटे विलंब से किया गया। प्रमुुख ट्रेनों के संचालन में विलंब होने से दिन भर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें