फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित एक पैसेंजर ट्रेन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेल लाइन दोहरीकरण व विद्युतीकरण के लिये मरम्मत व निर्माण के चलते 60 दिन तक प्लेटफार्म नंबर एक से ट्रेन का संचालन बंद कर दिया है।
विज्ञापन

ब्लॉक स्वीकृति होने के बाद पहले दिन रविवार को संचालन विभाग ने पीआरएल पैसेंजर का संचालन निरस्त कर दिया। तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।
इसके साथ शेष ट्रेनों का संचालन दो नंबर प्लेटफार्म से होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं संचालन में फेरबदल से विभाग के सामने भी दिक्कतें रहीं।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक केे दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य के चलते पिछले दिनों कार्यदायी संस्था ने गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पुराने प्लेटफार्म संख्या एक को ध्वस्त करते हुए नये प्लेटफार्म निर्माण व ट्रैक बिछाने के लिए संचालन विभाग से ब्लॉक की मांग की थी।
विज्ञापन

संस्था की मांग पर संचालन विभाग ने रविवार से 60 दिन तक प्लेटफॉर्म संख्या एक से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया। ब्लॉक जारी करने के बाद पहले दिन ही संचालन विभाग ने लखनऊ-प्रयाग अप/डाउन पैसेंजर ट्रेन का संचालन निरस्त हुए हावड़ा-अमृतसर अप/डाउन पंजाब मेल तथा वाराणसी-देहरादून अप जनता एक्सप्रेस का संचालन वाया सुल्तानपुर-उतरेटिया-लखनऊ किया।
पीआरएल पैसेंजर निरस्त होने से ट्रैक के छोटे स्टेशनों के यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों को ट्रेन पर यात्रा करने के लिए सुल्तानपुर या लखनऊ तक जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
इतना ही नहीं ट्रैक की अन्य ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म संख्या दो से होने के कारण वृद्धों व निशक्त यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में कठिनाई उठानी पड़ी। विभाग को भी ट्रेनों की क्रॉसिंग करवाने के साथ ही निगरानी करने में परेशानी उठानी पड़ी।
ब्लॉक मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने रविवार से प्लेटफॉर्म संख्या एक के निर्माण को तेज करते हुए पुराने ट्रैक को उच्चीकृत करने के साथ नए ट्रैक को बिछाने का काम शुरू कर दिया है।
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने संचालन विभाग की ओर से 60 दिन का ब्लॉक मिलने के साथ ही पीआरएल पैसेंजर के निरस्त होने तथा तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित होने और प्लेटफार्म संख्या दो से अन्य ट्रेनों का संचालन होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें