शहर के सब्जी मंडी की गली में लगा कचरे का ढेर (फाइल फोटो)।-
- फोटो : ठंड के बीच झुंड में बैठे बंदर।
सुल्तानपुर। शहर के सब्जी मंडी की दूसरी गली की सड़क 1.35 लाख रुपये से मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही सड़क पर फेंके जा रहे कूड़े को एकत्र करने के लिए डस्टबिन रखे जाएंगे।
नगर पालिका ने सब्जी मंडी की दूसरी गली की दशा सुधारने के लिए योजना बनाई है। करीब 300 मीटर की दूरी में बनी सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इस रास्ते से लोग आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। खाली पड़े स्थान पर कचरा फेंका जा रहा है। व्यापारियों को व्यवसाय करने में भी काफी समस्या होती है।
मंडी व्यापारी राजकुमार ने बताया कि कचरे की दुर्गंध से काफी दिक्कत हो रही है। ठठेरी बाजार के सभासद दिनेश चौरसिया ने बताया कि सीसी रोड का कार्य स्वीकृत हो गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि करीब 1.35 लाख रुपये की लागत से सड़क की दशा में सुधार किया जाएगा।