फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निखरेंगी ग्रामीण प्रतिभाएं, बहाउद्दीनपुर में बनेगा स्टेडियम

Mon, 18 May 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
करौंदीकलां के बहाउद्दीनपुर गांव में स्टेडियम की प्रस्तावित भूमि।
विज्ञापन
करौंदीकला। जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर करौंदीकलां के बहाउद्दीनपुर गांव में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनेगा। खेलो इंडिया योजना के तहत बनने वाले स्टेडियम के लिए प्रशासन ने छह एकड़ भूमि चिह्नित की है। स्टेडियम के निर्माण पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) शासन को भेज दिया गया है। स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल ग्राउंड के साथ तरणताल का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन





स्टेडियम के बनने से आसपास गांव के खिलाड़ियों को शहर जाने की जरूरत नहीं होगी। वे खेल की नियमित प्रैक्टिस गांव में ही कर सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं में निखारने के लिए केंद्र सरकार की ओर से खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत कई और ब्लॉकों में स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण का डीपीआर युवा कल्याण विभाग की ओर से तैयार करवाया गया है। तैयार कार्ययोजना के मुताबिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ने के लिए एथलेटिक्स ट्रैक, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल व क्रिकेट ग्राउंड रहेगा। स्टेडियम को चारों ओर बाउंड्रीवॉल से सुरक्षित किया जाएगा। स्टेडियम परिसर में ही तरणताल का भी निर्माण होगा। इससे तैराकी में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। युवा कल्याण विभाग की देखरेख में स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन








ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव युवा कल्याण विभाग के मुख्यालय को भेज दिया गया है। प्रस्ताव शासन स्तर से स्वीकृत होने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन




- मयंक पटेल, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें