फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंकों की हड़ताल से  40 लाख का लेनदेन ठप

Fri, 30 Jun 2017 09:56 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
केंद्र के खिलाफ रोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सात सूत्रीत मांगों को लेकर अरेबिया को आह्वान पर शुक्रवार को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।  हतड़ताल में बैंक अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बैंक कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार के रवैये पर विरोध जताया। शुक्रवार को हड़ताल की वजह से जिले में स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की 79 शाखाओं पर काम-काज पूरी तरह से ठप रहा। बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल की वजह से करीब 40 लाख रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ।       
विज्ञापन



 प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष लालचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सरकार और प्रायोजक बैंक मिल कर ग्रामीण बैंकों को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। ग्रामीण बैंकों में निजी पूंजी का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सभी 56 ग्रामीण बैंकों को राज्य स्तर पर एकीकृत करके अखिल भारतीय ग्रामीण बैंक की स्थापना की जानी चाहिए। अरेबिया के उपमहासचिव शिवकरन द्विवेदी ने कहा कि अरेबिया ने भारतीय राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना और बैंक के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण तथा उन्हें न्यूनतम मजदूरी कानून का लाभ दिए जाने की मांग उठाई है।

 ग्रामीण क्षेत्र के बैंक खाताधारकों को हड़ताल होने की वजह से धन की जमा व निकासी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल की वजह से धन की जमा-निकासी, चेकों की क्लीयरिंग समेत करीब 40 लाख रुपये का लेन-देन प्रभावित रहा।  प्रदर्शन करने वालों में सुभाष पांडेय, जय शंकर राय, हिमांशु पांडेय, श्रीदत्त राजेश, भूपेंद्र सिंह, नितिन, इंप्लाइज यूनियन के जिला मंत्री सुरेंद्र पांडेय,  रामकृष्ण पांडेय समेत अन्य बैंक कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें