फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आरटीओ अयोध्या ने अनफिट वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Fri, 26 Dec 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में बैठक करतीं आरटीओ अयोध्या ऋतु सिंह। स्रोत- परिवहन विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आरटीओ अयोध्या ऋतु सिंह शुक्रवार को शहर से सटे अमहट स्थित उपसंभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने ट्रांसपोटर्स, बस ऑपरेटर और यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रशासन) अलका शुक्ला, एआरटीओ (प्रवर्तन) भूपेश कुमार गुप्त, पीटीओ शैलेंद्र कुमार तिवारी व अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर राजस्व बकाया की समीक्षा की। उन्होंने एआरटीओ (प्रशासन) को अनफिट वाहनों, स्कूली वाहनों, बकाया वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एआरटीओ (प्रशासन) बताया कि जिले में संचालित अनफिट वाहनों के बारे में शत-प्रतिशत फिटनेस कराने के बाद वाहनों का संचालन कराने के लिए एआरटीओ (प्रवर्तन) को निर्देशित किया गया है। कोहरे के दृष्टिगत सभी वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें