फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आरटीआई एक्टिविस्ट को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Mon, 30 Nov 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विवादित मौनी मंदिर (तुलसी सत्संग भवन) प्रकरण में जनहित याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट रवींद्र प्रताप सिंह को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा व कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह को जांच सौंपी है। पीड़ित के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में आरटीआई एक्टिविस्ट ने आरोप लगाया कि नजूल भूमि पर अवैध निर्माण का विरोध करने के कारण भूमाफिया उन्हें निशाना बना रहे हैं। एक व्यक्ति के माध्यम से संदेश भेजकर रास्ते से हटने की चेतावनी दी गई है। 10 अप्रैल 2023 को भी जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले की जांच नगर कोतवाली में लंबित है। साहित्यकार जयंत त्रिपाठी ने भी समर्थन देते हुए भूखंड पर अपने पिता को 1941 में पट्टा मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें