फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 3.89 लाख किसानों के खातों में पहुंचे दो-दो हजार रुपये

Sat, 20 Jun 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त शनिवार को प्रधानमंत्री की ओर से पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम के दौरान किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई। इसका सजीव प्रसारण कृषि भवन अहिमाने के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में देखा गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 23वीं किस्त के तहत जिले के 3,89,841 किसानों को दो-दो हजार रुपये की धनराशि का लाभ मिला। इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी प्यारे लाल, कर्मचारी दिलीप तिवारी के अलावा दूबेपुर और भदैंया के 112 किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें