फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जंबूरी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रोवर-रेंजर का सम्मान

Thu, 04 Dec 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान के रोवर-रेंजर हर्षित वर्मा और संध्या वर्मा को प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को सम्मानित किया। दोनों प्रतिभागियों ने लखनऊ में हुए 19वीं डायमंड जुबली नेशनल जंबूरी आयोजन में स्टेट स्टाफ के रूप में सेवाएं देते हुए जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

रोवर-रेंजर टीम की संयोजिका प्रो. सुनीता राय ने बताया कि डिजिटल इंडिया-सशक्त भारत, सशक्त युवा थीम पर आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, साहसिक गतिविधियों और सेना व पुलिस विभाग की आकर्षक प्रदर्शनी ने विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया। देश-विदेश के 37 हजार से अधिक स्काउट-गाइड ने इसमें प्रतिभाग किया।
प्राचार्य प्रो. आलोक सिंह ने कहा कि छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता संस्थान के लिए गौरव का विषय है। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह, डॉ. सुधांशु प्रताप सिंह सहित अन्य प्राध्यापकों ने दोनों प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें