फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छत का छज्जा टूटा, जेठानी की मौत, देवरानी घायल

Mon, 15 Sep 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। मिश्रौली गांव में शनिवार दोपहर घर की छत पर चढ़कर सब्जी तोड़ रहीं जेठानी और देवरानी अचानक छज्जा टूटने से नीचे गिर गईं। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया, जहां रात में जेठानी की मौत हो गई। मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मिश्रौली निवासी स्व. दिनेश मिश्र की पत्नी सारो मिश्रा (55) शनिवार दोपहर 12 बजे अपनी देवरानी सुरेखा (45) के साथ घर की छत पर चढ़कर सब्जी तोड़ रही थीं। छत पर लौकी, कद्दू की लताएं फैली हैं। दोनों छज्जे की तरफ चली गईं। बताया जा रहा है कि छत का छज्जा कमजोर था। दोनों के खड़े होते छज्जा भरभरा कर नीचे गिर गया।
छज्जे पर खड़ी सारो और सुरेखा भी नीचे गिर पड़ीं। मलबे में दबने से दोनाें गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने मलबे से बाहर निकालते हुए वाहन से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया। रात में इलाज के दौरान सारो ने दम तोड़ दिया। सुरेखा का इलाज चल रहा है। गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


पिता के बाद उठा मां का साया
सारो के पति दिनेश की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। उनकी पांच संतानें हैं। पिता का साया उठने के बाद मां का साया भी पांच संतानों से उठ गया। बताया जा रहा है कि सारो ने किसी तरह से अपनी दो पुत्रियों नंदनी (32) व सपना (29) का विवाह किया था। अभी रूबी (26), धीरज (25) व सूरज (23) अविवाहित हैं। सारो के दोनों बेटे किसी शहर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पुत्री रूबी घर पर रहती है। घायल देवरानी सुरेखा के पति राजेश विदेश में नौकरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि घटना का पता चलने के बाद वह फ्लाइट से घर लौट रहे हैं। सारो की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें