फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से बाइक व 10 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लोहरामऊ के पास बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे से धमकाकर युवक से बाइक और 10 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

यह घटना प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा क्षेत्र के भाट पट्टी निवासी नियाज अहमद खान के साथ हुई। नियाज ने बृहस्पतिवार को बाइक की सर्विसिंग कराने के लिए सुल्तानपुर शहर आया था। रात में नियाज अयोध्या बाईपास के रास्ते घर लौट रहा था। लोहरामऊ के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोककर असलहे के जोर पर बाइक के साथ ही 10 हजार रुपये लूट लिए। नियाज ने राहगीरों की मदद से यूपी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी गौरीशंकर पाल ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें