फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: इधर से खाली और दिल्ली से भरकर आ रहीं रोडवेज बसें

Mon, 02 Mar 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। होली के मद्देनजर दिल्ली रूट की रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। सुल्तानपुर डिपो की दिल्ली जाने वाली बसें लगभग खाली रवाना हो रही हैं, लेकिन दिल्ली से आने वाली बसें भरी हुई पहुंच रही हैं। परिवहन निगम ने यात्रियों की सहूलियत के लिए लोकल रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बेड़े में 102 निगम की और 63 अनुबंधित बसें शामिल हैं। जिले के बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, कानपुर, लखनऊ में नौकरी या कारोबार करते हैं। होली का त्योहार सभी लोग अपने घर परिवार के साथ मनाना चाहते हैं। परिवहन निगम ने लखनऊ, कानपुर और दिल्ली से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या बढ़ा दी है। वर्तमान में दिल्ली के लिए 10 बसें चलाई जा रही हैं।
स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि जरूरत के हिसाब से बसों का संचालन किया जा रहा है। इधर से बसें खाली जा रही हैं, जबकि दिल्ली से पूरी भरकर आ रही हैं। ्योहार बाद यहां से दिल्ली जाने वालों की भीड़ बढ़ेगी। यात्री ममता सिंह ने बताया कि बच्चों के साथ सफर करना मुश्किल हो गया है। एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि चार मार्च तक दिल्ली से आने वालों की भीड़ अधिक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें